दिल्ली में भाजपा ने लगाई झाड़ू, ‘आप’ साफ

दिल्ली में भाजपा ने लगाई झाड़ू, ‘आप’ साफ

देश का राजधानी दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म हो गया है, कई वर्षों के सूखे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में शानदार वापसी की है, नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है, केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है, अरविंद केजरीवाल की हर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने कहा, जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए, जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं, दिल्ली की कालकाजी सीट से सीएम आतिशी जीत गई हैं।

दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा की वापसी पर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया, दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है, इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करके चुकाएगी, आज की यह ऐतहासिक में दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया, एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई, दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आप-दा की हार हुई है, इस नतीजे में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है, सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं सभी को विजय की बधाई देता हूं।

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *