अनुराग कश्यप पर # Me Too के तहत आरोप लगने के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है, एक तरफ जहां तापसी पन्नू, गुनीत मोंगा, अंजना सुखानी, सुरवीन चावला, अनुभव सिन्हा और मोहम्मद जीशान जैसे डायरेक्टर अनुराग के सपोर्ट में सामने आए हैं, वहीं कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अरेस्ट करने की मांग की है, वहीं इस आरोप पर अनुराग कश्यप का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पायल घोष के आरोपों को गलत और दुर्भावनापूर्ण बताया है, आपको बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अनुराग कश्यप के 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ संबंध रहे हैं, इसमें एक्ट्रेस पायल ने ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल बताया, पायल के आरोपों पर ऋचा चड्ढा के बयान में उनके वकील की तरफ से सभी आरोपों को गलत बताया गया है|
प्रेस रिलीज जारी कर अपना पक्ष रखते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा है- जिस तरह से ऋचा का नाम इस पूरे विवाद में झूठे और अनावश्यक तरीके से घसीटा जा रहा है उसकी हम निंदा करते हैं, अगर किसी के साथ सच में गलत हुआ हो तो उसके साथ न्याय होना चाहिए, महिलाओं को सम्मान और उन्हें बराबरी देने के लिए कई सारे कानून भी बनाए गए हैं|