प्रयागराज: मिशन चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दुआ और प्रार्थनाओं का दौर

प्रयागराज: मिशन चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दुआ और प्रार्थनाओं का दौर

भारत आज मिशन चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचेगा तो वहीं भारत के मिशन चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है, प्रयागराज में मंगलवार को A.M.J.S.S. कोचिंग के बच्चों ने हटिया चौराहा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना व दुआ की, उत्साह से लबरेज बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक सुर में भारत जिंदाबाद के नारे लगाए, इस मौके पर कांग्रेस के नेता इरशाद उल्ला ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह में अग्रसर है, आज चांद को जीतने से कुछ कदम हम दूर हैं, हम सबकी दुआ है चंद्रयान-3 के लैंडिंग हो।
कोचिंग के निदेशक अनूप पांडे ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और भारत का नाम विश्व में रोशन होने की कामना की, इस अवसर पर कुमकुम तिवारी, आंशिक केसरवानी, गौरंगी श्रीवास्तव, तनिकस, वारिस, इकरा, अमन, स्वाति, इश्तियाक, गुरप्रीत, नीलू, साक्षी समेत बहुत लोग उपस्थित रहे।

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *