प्रियंका गांधी ने 1 लाख मास्क भेजा लखनऊ, जरूरतमंदो को बांटेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने 1 लाख मास्क भेजा लखनऊ, जरूरतमंदो को बांटेगी कांग्रेस

अनुज/लखनऊ: कोविड-19 संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक लाख मास्क राजधानी लखनऊ भेजा, इससे पहले कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रदेश के कई जिलों में लोगों को राशन और दवाएं भेज चुकी हैं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाया है, शनिवार से कांग्रेस के कार्यकर्ता जरूरतमंदो को मास्क बांटेंगे, साथ ही ललन कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, प्रयागराज, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है, कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है,

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगरा में कोरोना संक्रमण के शिकार पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के निधन पर दुःख व्यक्त किया, और यूपी के पत्रकारों को कोरोना संकट में बीमा कवर देने की मांग की।

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *