बाराबंकी टोल प्लाजा पर किसान यूनियन का हंगामा

जीतेंद्र/बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में NHAI के अहमदपुर टोल पर किसान यूनियन ने जमकर हंगामा किया, इस दौरान करीब डेड़ घंटे तक टोल प्लाजा निशुल्क रहा, टोल प्लाजा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता टोल प्लाजा से हटे, दरअसल शनिवार की सुबह 7 बजे किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत अपने पदाधिकारी दीवन सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार के लिये बस्ती जा रहे थे, तभी अहमदपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने टैक्स की मांग की, किसान यूनियन के लोगों को ये बात नागवार गुजरी जिसके बाद जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, और शाम को अपने नेता राकेश टिकैत के वापस लौटते समय टोल प्लाजा को करीब डेढ़ घंटे तक जबरन निशुल्क करा दिया।

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *