भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की है, यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी विवाद को हल करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है, वह कई बार कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भी पेशकश कर चुके हैं, लेकिन भारत ने हमेशा इसका विरोध किया है, हालांकि दोनों देशों ने उनकी इस पेशकश को ज्यादा भाव नहीं दिया है, उसका कहना है कि द्विपक्षीय संबंधों में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है |