नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को चांद पर सफलतापूर्वक उतारकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर दिया, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम 06:04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय पर सॉफ्ट लैंडिंग की, भारत के मून मिशन पर विश्व की निगाहें थी, चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चांद सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है, इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज के नए रास्ते खुलेंगे।
इसरो की इस शानदार उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है, ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, यह पल 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, भारत की नई ऊर्जा, नई चेतना का है, हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया, पीएम मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ को फोनकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी, उन्होंने कहा कि आप और आपकी पूरी टीम को बधाई, जल्दी ही मैं आप सब से रूबरू होकर भी बधाई दूंगा, इसरो चीफ से उन्होंने कहा कि आपका नाम ही सोमनाथ है, आपके नाम में ही सोम है, बहुत बहुत बधाई सभी को।