मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में मध्य प्रदेश से भाजपा के जुड़ाव पर बात की, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल कहा जाता है, भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ अलग ही है, जनसंघ के जमाने से मध्य प्रदेश के लोगों ने भाजपा को हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी चर्चा की, उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनावों में जो युवा पहली बार मतदान करेंगे, उन्होंने पिछले 20 वर्षों से भाजपा की सरकार ही देखी है, ऐसे युवा सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा, कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और गरीबी नहीं देखी, एक समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करप्शन था, कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया था।
एमपी में 20 वर्षों से भाजपा सरकारों ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया है, आने वाला विधान सभा चुनाव बहुत अहम है, हमनें विकास का जो रास्ता बनाया है, उस दौड़ रही विकास की गाड़ी उतरने नहीं देना है हम सबको मिलकर एक बार फिर मध्य प्रदेश के विकास को और गति देना होगा।