मध्यप्रदेश में गुरूवार को शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमडंल का विस्तार हुआ, मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल हुए, इस विस्तार में सिंधिया समर्थकों का दबदबा रहा, 28 नवनिवर्चित मंत्रियों में से 11 सिंधिया खेमे के लोगों ने शपथ लिया, एमपी की अतरिक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
इस दौरान 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ लिया, शिवराज मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों में गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह, इमरती देवी, विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
जिसके बाद भारत सिंह कुशवाहा, रामकिशोर कांवरे, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, बृजेंद्र सिंह यादव, गिरिराज डंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के लिए शपथ ली, मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं, इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं।